बदायूं में भीषण सड़क हादसा; 06 की मौत, 05 घायल, दिवाली मनाने नोएडा से घर आ रहे थे सभी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मुजरिया थाना क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजरिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों की मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक टेंपो सवार लोग नोएडा में काम करते थे। ये सभी लोग दिवाली मनाने के लिए टेंपो बुक कर वहां से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर आ गया था, जिससे टेंपो टकरा गया। इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई।
ट्रै्क्टर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

डीएम एसएसपी ने जाना घायलों का हाल…
हादसे की जानकारी होते ही डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। उसका चालक फरार हो गया है।

मृतक…
पान कुमारी, कन्हई, कुसुम, शीनू, कार्तिक और अतुल।

घायल…
कप्तान सिंह, टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर व अमन शामिल हैं।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *