बदायूँ जनमत। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल की दलित अध्यापिका ने बुधवार को प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी शिक्षक नेता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पूरा मामला सिविल लाइन क्षेत्र के खेड़ा नवादा स्थित प्राइमरी स्कूल का है। यहां की दलित अध्यापिका ने स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराय है। पीड़िता का आरोप है कि प्रधानाचार्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिम्मेदार पद पर है। वह अपना रौब दिखाकर अध्यापिका का उत्पीड़न कर रहा था। पीड़िता ने इसकी शिकायत महानिदेशक शिक्षा से भी की है। सिविल लाइंस थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं इस बारे में एसपी सिटी एके श्रीवास्तव का कहना है कि शिक्षिका ने कल प्रार्थनापत्र दिया था। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
