कार्यदाई संस्था का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं करेंगे बिजली कर्मी : हरीश चंद्र यादव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में मालवीय आवास गृह पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व कार्यदाई संस्था बेसिल का अनुबंध समाप्त होने के बाद मध्यांचल प्रबंधन द्वारा आल सर्विसेज ग्लोबल प्रा लि मुंबई का अनुबंध किया गया है। प्रबंधन द्वारा 40 प्रतिशत संविदा कर्मचारियों को निकाला जा रहा था। इस आदेश को वापस करने के बाद अनुबंधित कार्यदाई संस्था आल सर्विसेज ग्लोबल प्रा लि के द्वारा विद्युत संविदा कर्मचारियों से अनुबंध पत्र तथा सिक्योरिटी मनी को लेकर उत्पीडन करना शुरू कर दिया है। जो कि न्याय संगत नहीं है। वहीं जिले के विद्युत संविदा कर्मचारीयों ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ के अन्तर्गत आने वाले भिन्न भिन्न जनपदों में हो रही छंटनी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा किए गए संघर्ष के बाद छंटनी पर रोक लगने से लगभग 8 हज़ार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि रोजी रोटी बच गई। जिसके खुशी में जिले के बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेम पाल प्रजापति, मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार सागर, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह एवं जिला इकाई व खंडीय ईकाई के पदाधिकारियों एवं सहयोगी संगठन क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के डॉ. सतीश जनहित सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन भारत के अध्यक्ष मृदुल्लेश यादव का फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान रिंकू श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, विपिन कुमार सिंह, मुसब्बर अली, मुनेंद्र यादव, पवन पटेल, विवेक शर्मा, अनिल कुमार पाल, सतपाल शर्मा, रामप्रकाश भारती, प्रमोद कुमार शर्मा, अभय यादव, महावीर सिंह आदि संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *