बदायूॅं जनमत। बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के दौरान दोनों बाइक सवार सड़क के समीप खाई में जा गिरे और दोनों की तड़प-तड़प कर जानें चली गई। खास बात यह है कि दोनों शव पूरी रात खाई में पड़े रहे। इससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
अलापुर थाना क्षेत्र के ढका गिल्टैया गांव की पुलिया के निकट उसहैत इलाके के गांव रिजौला के रहने वाले विकास और मोर सिंह ईट भट्टे से मेहनत मजदूरी कर बाईक से घर लौट रहे। रास्ते में वह किसी हादसे का शिकार हो गए। सोमवार सुबह जब राहगीरों ने दोनों के शवों को खाई में देखा तब सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। हादसे की खबर के बाद मृतकों के परिवार में हाहाकार मचा हुआ। 

