बदायूॅं जनमत। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के कस्बा उसहैत में समाजवादी पार्टी की पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने सपा की नीतियों का बखान किया। वहीं योगी सरकार पर निशाना भी साधा गया।
उसहैत के ककराला चौराहा स्थित मैरिज लॉन में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सैयद असगर अली उर्फ शब्बू मियां ने की, मुख्य अतिथि दातागंज से सपा प्रत्याशी रहे कैप्टन अर्जुन सिंह और मुख्य अतिथि सुनीता पाल रहीं। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दातागंज से उन्हें प्यार मिला है। साथ ही हाल के लोकसभा चुनाव में विधानसभा के लोगों ने सपा के नीरज मौर्य को जीताने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग सही और ग़लत का फर्क जानते हैं। भाजपा के बहकावे और झूठ में नहीं आते। भाजपा द्वारा किए गए वादे और दावे खोखले साबित हुए हैं। जनता जान चुकी है कि भाजपा फूट डालकर राजनीति करती है। हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़वाने का काम करती है। लेकिन इस देश और प्रदेश में हिंदू मुस्लिम एकता हमेशा कायम रहेगी।
सुनील पाल ने कहा कि हम सबको मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है तभी प्रदेश सुरक्षित हाथों में होगा। जोनल प्रभारी मोअज्जम खां नियाज़ी ने कहा कि हम लोगों को अभी से अपने अपने बूथों की वोटर लिस्टों को सही करना है। वोटों को कटने से बचाना और भावी मतदाताओं के अधिक से अधिक वोट बनवाने का काम करना होगा। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष सतीश यादव ने किया।
इस दौरान पूर्व प्रधान मंगू, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष हन्नान मियां, सेक्टर अध्यक्ष इमरान, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, सदाकत, धर्मेंद्र यादव, फिरासत नियाज़ी, अशरफ खांन, सैयद आसिम अली, सभासद पुरषोत्तम मौर्य, मासिर खां, मुनाफ खां, चांद खां, तैयब अंसारी, साजिद आदि मौजूद रहे।
