बदायूॅं जनमत। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल पवन कुमार का काली पीलिया बीमारी से निधन हो गया। मृतक पीलीभीत के ग्राम दुधंरी निवासी था। पवन कुमार को 2023 बैच में अपने स्वर्गीय पिता गंगाराम की जगह मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। वे शहर के मोहल्ला नेकपुर में किराए के कमरे में निवास कर रहे थे।
काली पीलिया से पीड़ित होने के कारण उनकी तबीयत काफी दिनों से बिगड़ी हुई थी। उन्हें पहले जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत और बिगड़ने पर बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पवन की असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक छा गया है। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने दुख जताया है। विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रहा है। 

