दुल्हन के भाई को गोली मारने का शोर; मोबाइल में फंसी मिली गोली, पुलिस मान रही संदिग्ध

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। बरात चढ़ते समय दुल्हन के भाई ने पैर में गोली लगने का शोर मचाया। गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मोबाइल फोन में गोली फंसी मिली। डॉक्टरी परीक्षण में पैर में गोली लगना नहीं पाया गया है। पैर पर चोट का निशान पाया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। जांच में जुटी है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भोजनगला निवासी रामू की बहन की शादी सोमवार को थी। क्षेत्र के ही गांव भुंडी से बरात आई थी। बताया जा रहा है कि बरात चढ़ते समय आतिशबाजी चल रही थी। इसी बीच रामू ने लगने का शोर मचाया तो बरात में अफरा-तफरी मच गई। देखा तो रामू के पैर में चोट का निशान था और जेब में रखे मोबाइल फोन में गोली फंसी मिली। घटन की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसको मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने गोली लगने से इंकार कर दिया। साधारण चोट बताया है।
रामू ने गांव के ही एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही राते में ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा था। युवक की जेब में रखे मोबाइल फोन में गोली मिली है। पैर में गोली नहीं लगी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो सही होगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *