बदायूं में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला; भतीजे के साथ खेत पर जाते समय मारी गोली

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर दूसरे गुट के लोगों ने सोमवार सुबह हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने प्रधान को गोली मारी है। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी सगीर अहमद (52) गांव के प्रधान हैं। जिला अस्पताल में घायलावस्था में भर्ती सगीर ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। आज सुबह वह बाइक से अपने भतीजे के साथ खेत पर जा रहे थे। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। इन लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। गोली भी चलाई।
पुलिस ने शुरू की जांच बुलेट सगीर के पैर में लगी और वो घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से भाग निकले। इधर, परिजनों ने सगीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। एसएचओ कुंवरगांव अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ देर में स्थिति स्पष्ट करेंगे।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *