बदायूॅं जनमत। बिल्सी थाना क्षेत्र के नाई पिंडरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई। 80 वर्षीय देवकी देवी की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना रात करीब 4 बजे की है। देवकी अपने पति चेतराम के साथ छत पर सो रही थीं। चेतराम को बुखार था। इसलिए देवकी रात में उठकर बार-बार उनकी देखभाल कर रही थीं।
अंधेरे में देवकी का पैर फिसल गया और वह छत से सीधे सड़क पर जा गिरीं। सुबह लोगों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा। परिजनों को सूचना दी गई। जब तक परिजन पहुंचे, देवकी की मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। पति चेतराम ने बताया कि पत्नी उनकी देखभाल में जुटी थीं और इसी दौरान यह हादसा हो गया।