बरेली जनमत। इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के नेता मौलाना तौकीर रज़ा के सात सहयोगियों की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 15-15 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। ये सभी पिछले महीने ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर को लेकर भड़की हिंसा के सिलसिले में फरार हैं।
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि 26 सितंबर को भड़की हिंसा के बाद दर्ज की गई एफआईआर में सात लोगों के नाम हैं। वांछित सूची में शामिल लोगों में इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के युवा जिला अध्यक्ष साजिद सकलैनी, शहर युवा अध्यक्ष अल्तमश राजा, अफजल बेग, नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खान, नदीम और अदनान सकलैनी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, साजिद और अल्तमस बारादरी थाने में दर्ज मामलों में वांछित हैं, जबकि अफ़ज़ल बेग किला और बारादरी थानों में दर्ज मामलों में वांछित है। पुलिस ने बताया कि नायाब उर्फ़ निम्मा और बबलू खान बारादरी थाने में हिस्ट्रीशीटर के रूप में सूचीबद्ध हैं, जबकि नदीम पर सामूहिक बलात्कार का भी आरोप है।

