बदायूं जिला महिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से हुई नवजातों की मौत, आप ने किया धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि जिला महिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से तीन नवजात शिशुओं की मौत होना शर्म की बात है। उन्होंने कहा इसको लेकर सभी कार्यकर्ता गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हैं। यह घटना न केवल परिवारों के लिए एक बड़ा आघात है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को भी उजागर करती है। इन तीनों बच्चों की स्थिति बेहद गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता थी लेकिन अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होना शर्मनाक है। जिला महिला अस्पताल में इस तरीके की घटनाएं आम हो चुकीं हैं।
इसके बाद डीएम को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि जिले के अस्पतालों में वेंटिलेटर की व्यवस्था तत्काल की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस घटना की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई कि एक माह के अंदर यदि जिले के अस्पतालों में वेंटिलेटरों की व्यवस्था नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी जन आन्दोलन करने के लिए विवश होगी। इस दौरान दिनेश सिंह राठौर, आरिफ, जरीना बेगम, तारिक मिर्जा, मिलन, अमन, पुष्पेन्द्र सिंह, अशोक सिसोदिया, इसरार, राकेश सोलंकी आदि उपस्थित रहे।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *