बदायूॅं जनमत। उसहैत क्षेत्र में गंगा अटेना घाट पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव पुल से पूर्व की तरफ उतराता हुआ दिखाई दिया।
कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार राघव मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान के लिए फोटो विभिन्न थानों और ग्रुप्स में शेयर किए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया गया।
पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजन थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव की पहचान एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के अघौनापुर निवासी अनिल उर्फ मुन्ना लाल के रूप में हुई। वह चंद्रपाल का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि अनिल भागवत कथा के कलश विसर्जन के लिए कल अटेना घाट आया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। 


