शादी के दूसरे दिन विधवा हो गई दुल्हन; दुल्हा ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, जानिए क्या रही वजह..?

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शादी के दो दिन बाद युवक अक्षय का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। मौके पर पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बुलवाया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। शादी के तीसरे दिन सुहाग उजड़ने से दुल्हन का रो-रोकर बेहोश हो गई।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला निवासी ओमपाल के बेटे अक्षय कुमार (20) की बरात सात जून को शाहजहांपुर के गांव अमृतापुर निवासी बुधपाल के घर गई थी। घर में खुशी का माहौल था। बुधपाल ने बरात की खातिरदारी अच्छे से की और आठ जून को बेटी मिथलेश को विदा कर दिया। दूल्हा घर पहुंचा तो महिलाओं ने मंगलाचार करते हुए दुल्हन को घर में प्रवेश कराया। सभी मांगलिक कार्य पूरे किए गए। मंगलवार सुबह अक्षय उठा और रिश्तेदारों की खातिरदारी में लग गया। शाम को उसके ससुराल वाले भी बेटी को विदा कराने के लिए आने थे। इसको लेकर वह तैयारियों में लग गया। शाम को उसके ससुराल वाले अक्षय के घर पहुंच गए। इसी दौरान शाम करीब सात बजे अक्षय घर से शौच के लिए कहकर निकला। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवारवाले उसको तलाश करने लगे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजन रात को घर आ गए। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने अक्षय का शव पेड़ से फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी।
रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों से जानकारी करते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रेमिका से करना चाहता था शादी…

अक्षय जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से शादी करना चाहता था। परिवार के लोगों ने रीति-रिवाज से शादी उसकी बिना मर्जी के कर दी, दुल्हन घर आई तो वह अवसाद में चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। यह जानकारी उसके साथ के ही युवकों ने पुलिस को दी है।     
अलापुर थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जांच व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *