बदायूं में आठ साल छोटे भांजे के साथ फरार हुई मामी, 2017 में हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले में मामी और भांजे का रिश्ता उस वक्त चर्चा का विषय बन गया जब एक भांजा अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। यह बात जब महिला के पति को पता चली, तो वह गांव वापस आया। उसने दोनों को बहुत ढूंढा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पति ने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया। पति ने बताया कि पत्नी दवा लेने के बहाने घर से निकली थी। उसके बाद नहीं लौटी। वह घर से 2 तोला सोना भी लेकर गई है। मामला जिले के सहसवान थाना क्षेत्र का है।
महिला का पति दिल्ली में रहकर काम करता है। गांव घनी महिला में खुशनुमा (30) पत्नी गुलबहार (32) के साथ रहता है। गुलबहार की शादी साल 2017 में खुशनुमा से हुई थी। गुलबहार दिल्ली में रहकर कबाड़ा बेचने का काम करता है। वह शादी से पहले से दिल्ली में काम कर रहा है। शादी के बाद से पत्नी गांव में ही रहती थी, जबकि गुलबहार शादी के बाद से अक्सर गांव आता-जाता रहता था। गुलबहार के घर से करीब 60 किलोमीटर अमनपुर गांव है। यहां रहने वाला उसका सगा भांजा अफजाल (22) गुलबहार की अनुपस्थिति में अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। अफजाल गांव में ही रहकर मजदूरी करता है। इसी दौरान अफजाल का अपनी मामी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बन गए। इसके बाद दोनों 10 जून को घर से भाग गए।
ससुराल वाले बोले बहू का फोन बंद आ रहा था, खुशनुमा के ससुराल वाले बताते हैं बहू 10 जून को दवा लेने की बात कहकर बिसौली गई थी। वो पहले भी घर से अकेले आती-जाती रहती थी। इसलिए किसी ने उसको रोका नहीं। लेकिन, जब वो काफी देर तक नहीं लौटी तो हम लोगों को उसकी चिंता होने लगी। हमने उसे फोन किया, तो वह भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद हम लोगों ने यह बात अपने बेटे गुलबहार को बताई। इसके बाद बेटा दूसरे दिन घर आ गया। उसने उधर-इधर पत्नी के बारे में पूछताछ की। इसी बीच पता चला कि उसका भांजा अफजाल भी घर से लापता है। वो भी 10 जून को ही घर से निकला था। तब पता चला कि अफजाल ही हमारी बहू को लेकर भागा है।
पति गुलबहार ने बताया मेरे घर से 2 तोला सोना, सोने की अंगूठी, कान के झुमके और 30 हजार रुपए भी गायब हैं। ये सब मेरी पत्नी लेकर भाग गई है। अफजाल बहलाकर मेरी पत्नी को भगा ले गया है। वो हमारे घर खूब आता-जाता रहता था। खुशनुमा भी उसके साथ बाहर घूमने जाया करती थी। वो मेरा सगा भांजा है, इस वजह से कभी शक नहीं किया। लेकिन, उसी ने हमें धोखा दे दिया। इस मामले में उघैती थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अभी दोनों की तलाश की जा रही है।     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *