बदायूॅं जनमत। महिला और उसके प्रेमी का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ। महिला और उसका प्रेमी व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करते दिख रहे। इस दौरान महिला ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। देर शाम इस मामले में महिला के पति की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की बात कही गई है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक एक कंपनी में कार्यरत है। जबकि उसकी कंपनी का मैनेजर बिसौली कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। इसके चलते मैनेजर का कर्मचारी के घर आना जाना हो गया था। जिससे मैनेजर व कर्मचारी की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। मैनेजर ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
महिला ने की अश्लील हरकतें…
करीब दो महीने से दोनों के बीच प्रेम संबंध इस कदर पनप गया कि दोनों एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत करने लगे। इसका शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे दोनों की करतूत उजागर हो गई। वीडियो में मैनेजर कार में बैठे हुआ नजर आ रहा है। जबकि महिला अपने घर पर दिख रही है। जिसमें दोनों व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करते दिखे रहे। जिसमें महिला वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें दिख रही हैं। मैनेजर ने गलत इरादे से महिला की अश्लीलता का स्क्रीन रिकॉर्डर के जरिए वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा यह भी है कि कर्मचारी को उसकी पत्नी व मैनेजर की करतूत का पता चल गया था। उसने पत्नी को समझा दिया था। लेकिन मैनेजर ने इस अश्लील वीडियो के सहारे उसे फिर से फंसाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। इस मामले में देर शाम को कर्मचारी की तरफ से पुलिस को तहरीर देने की बात कही गई है।