बदायूं में शौच को गई युवती की नदी में डूबकर मौत, परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के किया अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मक्का की कटाई करते समय शौच को सोत नदी पर गई 19 वर्षीय किशोरी की नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम बरैनियां निवासी रजनेश की बेटी नीरज (19) अपनी बहिन नीतू और कीर्ति तथा पिता रजनेश के साथ सोतनदी के समीप खेत पर मक्का की कटाई कर रही थी। अचानक उसके पेट में दर्द हुआ तभी वह बहिनों को बताकर नदी किनारे शौच को चली गई। बताया गया कि वहां पैर फिसलने से नीरज नदी में डूब गई। जब काफी देर तक नीरज वापस नहीं आई तो दोनों बहिनें पिता के साथ नदी किनारे पहुंची, वहां नीरज की चप्पल देखकर आसपास काम कर रहे अन्य किसानों को आवाज देकर बुलाया और खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद शव को नदी बाहर निकाला जा सका। मृतका नीरज अपने पांच भाई-बहिनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों द्वारा‌ बिना पोस्टमार्टम और पुलिस को सूचना दिये कटरासआदतगंज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *