सहसवान विधायक ने मुर्तजा अली को नगर प्रतिनिधि नियुक्त किया, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के सहसवान विधायक ब्रजेश सिंह यादव ने सहसवान नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी मुर्तजा अली पुत्र मो इकबाल को अपना नगर प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।
विधायक ब्रजेश सिंह यादव ने आशा जताई है कि वह उनका प्रतिनिधित्व कर उनके हाथों को मजबूत करेंगे। नगर प्रतिनिधि मुर्तजा अली ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से निभाऊंगा। साथ ही समाजवादी पार्टी के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। इसके उपरांत नवनियुक्त नगर प्रतिनिधि मुर्तजा अली का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर एडवोकेट फुरकान, अकमल, तफ़ज़ील, आदिल, साहबान, रिहान,रज़ा, असद, जीशान, अर्शी खान, मुन्ना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *