बदायूं में खाद की किल्लत पर AAP ने किया सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। प्रदेश में खाद की भारी किल्लत के कारण किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार की घोर नाकामी और किसानों के साथ किया जा रहा अन्याय है। इसी गंभीर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेश भर के सभी तहसील मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर है। वहीं पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान राकेश सोलंकी, दिनेश सिंह राठौड़, जरीना बेगम, विद्यावती, बृजेश पाल एडवोकेट, धर्मेंद्र एडवोकेट, मिलन कुमार, जितेंद्र एडवोकेट, शेर सिंह, अबरार, जयराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *