बदायूं में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक; युवक की मौत, पत्नी-बेटी हुई घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उझानी-बिल्सी मार्ग पर वैन गांव की पुलिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासोल निवासी युसुफ मलिक (38) पुत्र इब्राहिम अपनी पत्नी गुड़िया और बेटी अलीशा के साथ शुक्रवार को बिल्सी में आधार कार्ड बनवाने के लिए बाइक से आया था। काम निपटने के बाद सुबह करीब 11 बजे वह अपने गांव सिरासोल को वापस जा रहा था। बाइक वैन गांव की पुलिया के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे युसुफ मलिक, उसकी पत्नी गुड़िया और बेटी अलीशा घायल हो गए।

कार सवारों ने पहुंचाया अस्पताल…

इसी दौरान गांव सिरासौल के लोग अपनी कार से गुजर रहे थे। उन्होंने आनन-फानन तीनों को इलाज के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने युसुफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल गुड़िया और अलीशा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युसुफ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने सीएचसी पर पहुंच कर मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि युसुफ सिर पर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान न जाती, क्योंकि उसके सिर और माथे पर गंभीर चोट लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *