दिव्यांगजनों की समस्या लेकर दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग अधिकारी से मिले सदाकत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दिव्यांग एकता संगठन समिति के अध्यक्ष सदाकत खान ने दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग अधिकारी प्रणाम पाठक से दिव्यांगों की समस्याओं और दिव्यांगों की लंबित पेंशन को लेकर हो रही परेशानी पर वार्ता की। प्रणव पाठक ने कहा जिन लोगों की डीबीटी नहीं हुई है वह दिव्यांगजन अपनी बैंक में जाकर डीबीटी करा लें। कहा कि जिन दिव्यांगों की पेंशन नहीं आई है उनकी पेंशन जल्दी आ जाएगी। सदाकत खान ने कहा की दिव्यांगों की जो भी समस्या होगी, उसका समाधान कराया जाएगा।

दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग अधिकारी से वार्ता करते हुए : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *