बदायूं जिले की ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय के लिए पुस्तकों के चयन की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किये जाने के लिए ग्राम पंचायतों में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए पाठ्य समाग्री व पुस्तकों के चयन के लिए 50 प्रतिशत पुस्तकों के चयन शासकीय प्रकाशकों द्वारा व 50 प्रतिशत चयन अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों के द्वारा, जिसमें स्थानीय भाषाओं के साहित्यकारों, स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र नायकों एवं शहीदों की जीवनी क्षेत्रीय लेखकों, प्रतिष्ठित विद्वानों की पुस्तकों, कवियों की पुस्तकें, सांस्कृतिक साहित्य से सम्बन्धित हो, को भी सम्मिलित किया जाना है।
उन्होंने बताया कि इसके सम्बन्धित प्रकाशकों की पुस्तकें जनपद स्तरीय समिति पुस्तकों का चयन करेगी जिसमें जनपद स्तरीय समिति सामर्थ्य व मूल्य निर्धारण और समझने में आसान भाषा व सामग्री पर विचार करते हुए पुस्तकों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि 07 दिवस के अन्दर सभी प्रकाशक अपनी पुस्तकें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सूची एवं दर विषय एवं भाषावार उपलब्ध करायें।
उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों के चयन के लिए जो भी व्यक्ति, फर्म, संस्था इन विषय-वस्तु को ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित किये जाने के लिए उपलब्ध कराने के इच्छुक हो अपनी पुस्तकों के प्रकाशन व लेख से सम्बन्धित विवरण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय विकास भवन में अथवा जनपद की ई-मेल आईडी- dprobd-up@nic.in पर विवरण उपलब्ध करा सकते हैं, साथ ही जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी जो पाठ्य सामग्री व पुस्तक अपनी ग्राम पंचायत की डिजिटल पुस्तकालय में पढ़ना चाहते हैं वो भी पाठ्य सामग्री व पुस्तक की सूची विवरण इस ई-मेल पर प्रेषित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *