बदायूं में पुलिस ने अर्थी से उठाया शव; युवक की मौत का बड़े भाई ने छोटे पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक भाई की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के बड़े भाई ने छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। रसूलपुर कलां गांव के 45 वर्षीय हरिसिंह (छोटे) अविवाहित थे। वह अपने छोटे भाई ओमपाल के साथ रहते थे। ओमपाल उनकी देखभाल करता था। हरिसिंह पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। 25 अगस्त को उन्होंने अपनी चार बीघा जमीन ओमपाल के नाम कर दी थी।
देर रात करीब 10 बजे हरिसिंह की मौत हो गई। सुबह जब दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी बड़े भाई हप्पू ने पुलिस को सूचना दी। हप्पू का आरोप है कि ओमपाल ने जमीन हासिल करने के लिए हरिसिंह की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अर्थी से शव को निकालकर पंचनामा किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *