बदायूॅं जनमत। सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
मृतक की पहचान संग्रामपुर गांव की 65 वर्षीय हजारा (पत्नी कल्लू खां) के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा में सवार होकर अपने गांव से बेटी के गांव गूलर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में हजारा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि हजारा के चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

