बरेली जनमत। जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मिया) ने हज़रत मख़दूमे जहानिया जहां गश्त के चश्मो चराग़ सादात ए बुख़ारा उच्च शरीफ, व आस्तान ए आलिया क़ादरिया रिज़विया टांडा शरीफ के वारिस ज़ुबदतुत सादात हज़रत सय्यदना हाफिज़ बिस्मिल्लाह शाह रहमतुल्लाही अलैहि की औलादे पाक फरज़न्दे असग़र हज़रत सय्यदना साहबज़ादे अली उर्फ भूरे शाह रहमतुल्लाही अलैहि के मज़ार पर हाज़री देकर चादर पेश की और कौमों मिल्लत के लिए दुआ की। सलमान मिया ने देश मे आए सैलाब खास तौर पर पंजाब में आए सैलाब के लिए दुआ की पंजाब की हिफाज़त के लिए दुआ की।
हाफिज इकराम साहब ने कहा कि औलिया अल्लाह ने फलाह व बहबूद के लिए अपनी जिंदगी वक्फ़ कर दी और खल्के खुदा की खिदमत की। साहबज़ादे अली उर्फ भूरे शाह रहमतुल्लाहि अलैहि का उर्स मुबारक हर साल की 19 रबी उल नूर शरीफ में मनाया जाता है। इस साल उर्स ए पाक 19 रबी उन नूर शरीफ 1447 हिजरी, 12 सितंबर 2025 बरोज़ जुमआ तुल मुबारक को आस्तान ए आलिया क़ादरिया रिज़विया टांडा शरीफ में मनाया गया। 12 सितंबर बाद नमाज़ ए फजर क़ुरआन ख़्वानि, बाद नमाज़ ए ज़ुहर क़ुल शरीफ, बाद नमाज़ ए इशा रबी उल नूर शरीफ कान्फ्रेंस, तमाम आशिक़ाने आस्ताना ए आलिया क़ादरिया रिज़विया टांडा शरीफ से गुज़ारिश है अपने बुज़ुर्गों की बारगाह में हाज़री देकर इसाले सवाब फरमाकर अपने दिलों को रोशन करें। बाद नमाज़ ए मग़रिब आस्तान ए आलिया क़ादरिया रिज़विया टांडा शरीफ में ज़ायरीनो के लिये लंगर का एहतिमाम भी लगातार दरगाह उर्स कमेटी के चीफ सय्यद कामिल उर्फ चांद मियां साहब की सरपरस्ती में तीन रोज़ तक चलेगा।
इस दौरान जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा की कोर कमेटी के सदस्य जिसमें मुख्यरूप से मुफ्ती सरवरयार खा, डॉक्टर आरिफ, डॉक्टर मेहंदी हसन, कौसर, शीशगड़ चेयरमैन हाजी गुड्डू, अबरार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

