हज़रत भोले शाह बाबा मील वाले दादा मियां का 34वां उर्स समापन, लंगरदारी हुई

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली नगर की मील वाली दरगाह पर चल रहे हजरत भोले शाह उर्फ मील वाले दादा मियां का 34 वां दस दिवसीय सालाना उर्स ए पाक का शुक्रवार को कुल शरीफ के साथ समापन हुआ। कुल शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की सरपरस्ती में कमेटी के सदस्यों ने दरगाह पर हाजिरी देकर चादर व गुलपोशी करके अपनी अकीदत पेश की। शुक्रवार को कुल शरीफ के दिन सुबह कुरानख्वानी हुई। इसके बाद हजरत भोले शाह के मजारे अकदस पर गुस्ल हुआ।
इस दौरान अकीदतमंदों ने आंसू भरी आंखों से शिरकत की और गुस्ल में शरीक होकर अपनी हाजिरी लगाई। गुस्ल के बाद दुआ हुई। जिसमें मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। हजरत भोले शाह की दरगाह पर 19 मार्च से उर्स चल रहा था। कुल शरीफ के मौके पर दरगाह पर देर शाम तक लंगर चलता रहा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, दरगाह के नाजिम हनीफ शाह, कमेटी के सदर यासीन बेग, नायब सदर सैयद जाकिर अली, खजांची सैयद मेहशर अली, मैनेजर चुन्नू सैफी, मुकेश लख्खा, आबिद अली उस्मानी, दिलशाद फारूकी, अंसार अली, ताज मो, मो. शाकिर समेत सैकड़ों अकीदतमंदों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *