बदायूं में भैंस के हमले से वृद्धा की मौत, चारा डालते समय हुई घटना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शनिवार सुबह पालतू भैंस को चारा डाल रही एक 65 वर्षीय वृद्धा पर भैंस ने अचानक हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
सहसवान के मोहल्ला मोहउद्दीनपुर निवासी ओमवती ने घर में भैंस पाल रखी है। वह शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी भैंस को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान भैंस ने अचानक रस्सी तोड़ दी और ओमवती पर हमला कर दिया। भैंस ने वृद्धा को सींगों पर उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों ने बड़ी मुश्किल से ओमवती को भैंस के चंगुल से बचाया। घायल ओमवती को तत्काल परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही ओमवती ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *