बदायूं में गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कछला घाट पर गंगाजल भरने जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली शनिवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर खुर्द निवासी करीब 12 कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से कछला गंगा घाट जल लेने जा रहे थे। बालाजी मंदिर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली समेत सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी लेते हुए पुलिस और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एसपी सिटी नगर अभिषेक कुमार सिंह और सीओ सिटी राहुल पांडेय भी मौजूद रहे।

घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम-एसएसपी : जनमत एक्सप्रेस।

वीडियो देखिए…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *