धेवती, बेटी समेत लापता महिला का नहीं लगा सुराग, दूसरे दिन गंगा में 30 किमी तक तलाश

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगला शिंभू निवासी एक महिला गृह कलेश के बाद अपनी धेवती और बेटी के साथ हुई लापता का आज शनिवार तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं गंगा में छलांग लगाने की आशंका को लेकर थाना पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम ने तलाश का दायरा बढ़ाकर 30 किलो मीटर तक सर्च अभियान चलाया।
बता दें कि गांव नगला शिंभू निवासी महिला उर्मिला पत्नी वीरेंद्र अपने दामाद से हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय बेटी शीला व ढाई साल की धेवती रिया के साथ गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घर से चली गई थी। जानकारी के अनुसार, बेटी शीला का उसके पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। बेटी दो महीने से उनके घर पर ही रह रही है। बेटी और दामाद की फोन पर भी कहासुनी होती रहती थी। जिसके चलते गुरुवार को भी दोनों की बीच कहासुनी हुई थी।
इसके बाद गुरुवार दोपहर उर्मिला बेटी और धेवती को लेकर घेर की तरफ गई। उसके बाद उनके बारे में कोई पता नहीं चला। अगले दिन गंगा नदी किनारे दुपट्टा और दोनों मां-बेटी की चप्पल रखी हुई मिलीं, ग्रामीणों ने आशंका जताई कि तीनों ने गंगा में छलांग लगाई है।
वहीं सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम की मदद से शाम तक गंगा में तलाश अभियान चलाया। लेकिन, कोई पता नहीं चल सका, आज शनिवार को भी सुबह से गंगा नदी में तलाश की गई। लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। वहीं थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को तलाश का दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि गांव से 30 किलो मीटर आगे तक तलाश कराई गई। साथ ही अन्य जनपदों में भी इसकी सूचना भेजी गई है।

गंगा नदी में तलाश करते हुए गोताखोर : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313
अपनी बेटी और धेवती के साथ गायब महिला का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *