बदायूॅं जनमत। जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत छठे दिवस परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मॉडिफाई साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में मॉडिफाई साइलेंसर एवं प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई, जिसमें 03 बुलेट पुलिस लाइन बदायूं में सीज किया गया, 03 बुलेट के चालान किए गए साथ ही 01 ट्रैक्टर व 02 मोटरसाइकिल के चालान अन्य अभियोग में किए गये।
अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाई साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। इस प्रकार के उपकरणों से उत्पन्न तेज ध्वनि आमजन, बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है तथा ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देती है। वहीं

परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

