बदायूॅं जनमत। शहर के जालंधरी सराय स्थित चामुंडा चौक पर शनिवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान नदीम निवासी चामुंडा चौराहा के रूप में हुई है। घटना अलीगढ़ हेल्थ केयर सेंटर के पास हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में रोडवेज बसों की रफ्तार, यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त चौराहों पर बसों की आवाजाही और खड़े होने की व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

