अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस; मजदूरों का सम्मान देश का उत्थान : हर्षवर्धन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के कार्यालय के समक्ष विद्युत संविदा कर्मियों ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित होकर मजदूर दिवस मनाया गया और शिकागो के शहीद मजदूरों को नमन किया। विद्युत संविदा कर्मियों ने 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों के हालात और उनके अधिकार विषय पर एक विचार गोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह गौतम ने की।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि मजदूरों का सम्मान ही देश का उत्थान है। मजदूर आज काम के 8 घंटे करने, वेतन को बढ़ाने सुरक्षा इंतजाम ठीक करने एवं मजदूर विरोधी नई श्रम संहिताओं को रद्द करने जैसी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत है, लेकिन पूंजी पतियों की पक्षधर सरकारें मजदूरों की जायज मांगों को मानने के बजाय दमन एवं दुष्प्रचार का सहारा लेकर इन आंदोलन को कुचलना का प्रयास कर रही है। जो कि न्याय संगत नहीं है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने चार श्रम संहिताओं के जरिए मजदूरों, कर्मचारियों पर हमला बोला हुआ है। ठेका संविदा के जरिए श्रमिकों को गुलामी में धकेल दिया गया है। ट्रेड यूनियनों का संघर्ष करना मुश्किल होता जा रहा है। संघर्षशील साथियों का दमन किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह गौतम ने कहा की विद्युत संविदा कर्मचारियों का शोषण चरम सीमा पर है। पूंजीवादी शासकों ने मुनाफे की हवस में दुनियां भर में बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी को बढ़ाया है। मजदूर वर्ग की आमदनी घटी है। उसे दैनिक जरूरतों का समान खरीदना भी मुश्किल हुआ है। ऐसे मानदेय से कर्मियों सहित मजदूरों कर्मचारियों के सभी हिस्सों का जीवन स्तर नीचे गया है जो की काफी निंदनीय है। वहीं महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिसौली के माध्यम से क्राइम इंस्पेक्टर बिसौली को सौंपा।
इस दौरान कार्यक्रम में अरविंद कुमार, वीरेंद्र सिंह मौर्य, राना सिंह, रनपाल यादव, बलविंदर सिंह, प्रदीप कुमार प्रजापति, अमन कुमार, रनजीत सिंह, देवेंद्र कुमार, जगतपाल, राम खिलाड़ी, रतनलाल, कुंवर पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *