अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी; बाइक सवार एक की मौत, साथी घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घटना बरेली-बदायूं हाईवे पर घटपुरी के निकट हुई।
घटपुरी निवासी धर्मपाल पुत्र रामस्वरूप और उसका दोस्त संजू पुत्र शेर सिंह अपने खेत में कद्दू की फसल देखने मालगांव मंदिर के पास गए थे। खेत से वापसी के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने धर्मपाल (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं संजू का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
अस्पताल कर्मियों ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया कर थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *