सपा सांसद आदित्य यादव और नीरज मौर्य ने जेल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव और आंवला सांसद नीरज मौर्य ने संयुक्त रूप से जेल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। जेल में स्थिति चिंताजनक पाई गई। 600 की क्षमता वाली जेल में 1100 से अधिक बंदी रखे गए हैं।
सांसद ने बताया कि कई बंदियों पर राजनीतिक द्वेष से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कुछ बंदियों की जमानत कराने वाला कोई नहीं है। सरकार ने नई जेल के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया है, लेकिन निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी कई कमियां सामने आईं। कई जगह सीलिंग टूटी हुई मिली। ऑक्सीजन प्लांट भी बंद मिला। सांसद ने मौजूदा सरकार पर मेडिकल कॉलेज को सही तरीके से न चला पाने का आरोप लगाया।
इसके बाद उन्होंने सहसवान विधानसभा के दहगवा ब्लॉक में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। मौसमपुर, मिर्जापुर और खिरकवारी गांवों में योजना की स्थिति खराब पाई गई। सांसद ने कहा कि शुद्ध पेयजल की योजना सिर्फ कागजों तक सीमित है। निरीक्षण के दौरान सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव और शेखपुर से विधायक हिमांशु यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *