दिव्यांग एकता संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, 27 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दिव्यांग महागठबंधन के आह्वान पर सोमवार को दिव्यांग एकता संगठन समिति के अध्यक्ष सदाक़त खान के नेतृत्व में दिव्यांगजनों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही 27 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सदाक़त खान ने कहा कि दिव्यांगों की पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह की जानी चाहिए। सरकारी नौकरियों में आरक्षण बढ़ाया जाए, सभी दिव्यांगों को अंत्योदय कार्ड, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। साथ ही दिव्यांगजनों के बिजली बिल माफ, नगर पालिका/नगर पंचायत में दुकान आवंटित और छोटे व्यापार के लिए स्थान उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग अधिनियम 2016 को पूरी तरह लागू किया जाए और आरक्षण कोटा चार प्रतिशत से बढ़ाकर दस प्रतिशत किया जाए।
संगठन के उपाध्यक्ष इलमान खान और सुधीश कुमार ने मांग की कि जिन दिव्यांगजनों की पेंशन रुकी हुई है, उसे तत्काल जारी किया जाए।
इस दौरान रोहित कुमार, फरहाना खान, गुलशन जहां, पप्पू कुमार, सुनील कुमार, अनिल, चंद्रभान सिंह, आसीम हुसैन, दुर्गा प्रसाद, रंजीत, मोहम्मद फरमान, शानू खान, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, गोपाल साहू, फहीम अहमद, बबलू आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *