आईरा तहसील अध्यक्ष ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या 

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन के दातागंज तहसील अध्यक्ष रिंकू शर्मा (30) पुत्र जोगराज ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या करने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं सूचना पर थाना उसहैत पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना उसहैत क्षेत्र के गांव तस्सुरा निवासी रिंकू पुत्र जोगराज ने गांव के बाहर खड़े आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने पर उसके परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक रिंकु की शादी जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर से हुई थी। उसकी एक ढेड़ वर्ष की बच्ची भी है। किंही कारणों के चलते मृतक रिंकू की पत्नी करीब तीन माह से अपने मायके मदनापुर में रह रही है।  उधर आईरा के पदाधिकारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *