बदायूं जिला अस्पताल में दवा लेने आई महिला, पति को देखते ही चप्पल से पीटने लगी…

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिला अस्पताल में एक महिला ने उस समय हंगामा कर दिया, जब पति उसे देखने पहुंचा। बताया गया कि महिला विषाक्त पदार्थ खाकर जिला अस्पताल पहुंची थी। पति को देखते ही उसने चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद महिला अस्पताल से बिना इलाज के ही घर चली गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन उसे कहीं कुछ नहीं मिल सका। शाम तक तहरीर देने कोई थाने नहीं पहुंचा।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया गया है। सोमवार दोपहर के समय एक महिला और उसके मायके वाले जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने बताया कि महिला अस्पताल पहुंची तो ड्रामा कर रही थी। वह अपनी ससुराल वालों और पति पर आरोप लगा रही थी कि उसको जहर दे दिया है। इसी दौरान उसका पति अस्पताल पहुंच गया। महिला ने पति को देखते ही पहले तो थप्पड़ मारने शुरू किए और फिर चप्पल निकालकर पीटना शुरू कर दिया।
महिला का हंगामा देखकर किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। पति वहां से भाग गया तो महिला भी बिना इलाज के ही अस्पताल से चली गई। डॉक्टर ने बताया कि महिला जहर खाने का नाटक कर रही थी, जिससे उसने अपना उपचार भी नहीं कराया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

बदायूं जिला अस्पताल का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *