जोगेंद्र सिंह भाजपा के महामंत्री मनोनीत, भारतीय पटेल महासभा ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जोगेंद्र सिंह राठौर को भारतीय जनता पार्टी का जिला महामंत्री मनोनीत होने पर पटेल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर समाज के प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह राठौर उर्फ टीटू का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
​स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे पटेल समाज के लिए गौरव का क्षण है। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​स्वागत करने वालों में भारतीय पटेल महासभा के कालीचरन सिंह, प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह, रवीश कुमार उर्फ टिंकू, नरेश चन्द्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह, महेश सिंह, आशीष कुमार, यशपाल सिंह, शिवेंद्र पटेल, रुपेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
नवनियुक्त जिला महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा मिले इस अपार प्रेम और सम्मान के लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *