बदायूं में बारिश के दौरान मंदिर पर गिरी बिजली; महंत समेत चार मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। तेज बारिश के दौरान गड़गड़ाहट के साथ मंगलवार दोपहर बिजली गिरने से मंदिर के बरामदे में बैठे चार मजदूर और महंत झुलस गए। सभी मजदूर धान की कटाई के लिए खेत पर गए थे। झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं।
घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल निवासी मजदूर फखरुद्दीन (55), बच्चन (50), अहमद जान(40) और अरमान (22) सुबह करीब नौ बजे घर से वनगवां रोड स्थित परिचित ग्रामीण के खेत में धान की कटाई के लिए पहुंचे। इस बीच अचानक बारिश शुरू हो जाने पर चारों मजदूर सकरी जंगल-वनगवां रोड स्थित मंदिर के बरामदे में बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद आसमान में तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली कौंधने लगी। उसी दौरान धमाके के साथ बिजली गिरी और चार मजदूर झुलस गए। मंदिर में रहे महंत भी मामूली रूप से झुलस गए। हालांकि उनको अस्पताल नहीं लाया गया।

बिजली गिरते ही दो मजदूर हो गए थे बेहोश…

झुलसने से फखरुद्दीन और बच्चन बेहोश हो गए। जबकि अरमान व अहमद जान होश में था। उसने फोन करके अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर जुटे लोग निजी वाहन से फखरुद्दीन, अहमद जान, अरमान और बच्चन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को होश आ गया। सूचना के बाद दोनों के कई रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *