बरेली बवाल; पुलिस पर गोली चलाने के आरोपी ताजिम का एनकाउंटर, गो-तस्करी का भी है आरोप

उत्तर प्रदेश

बरेली जनमत। जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक हिंसा में शामिल 73 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच बरेली पुलिस को मंगलवार को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के दौरान आरोपी ताजिम को पकड़ा है।

ताजिम पर पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है। ताजिम गौतस्कर और गैंगस्टर भी है। हाफ एनकाउंटर के दौरान पुलिस को एक तमंचा, चार कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ताजिम हारूनगला के राधा माधव स्कूल के पास है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही की और हाफ एनकाउंटर के दौरान ताजिम को गिरफ्तार किया गया। ताजिम जिला छोड़कर भागने की फिराक में था।

रेली में हुई हिंसा को लेकर एसपी सिटी मानुष पारेख ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब तक कुल 73 गिरफ्तारियां हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *