बदायूॅं जनमत। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मुरादाबाद के थाना बिलारी स्थित अलापुर गांव निवासी आकाश यादव (35) के रूप में हुई है।
आकाश अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक से नौली हरनाथपुर यज्ञ में जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी वर्षा और दूसरी बाइक का चालक इस हादसे में घायल हो गए।
दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक आकाश यादव अपने गांव में जिम चलाते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

