झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, बुखार पीड़ित की हो गई मौत, लापरवाही का आरोप

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अल्हदासपुर धोबई गांव में हुई है।
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय हरिसिंह पुत्र रमेश को बुखार था। वह इलाज के लिए गांव के झोलाछाप डॉक्टर जाबिर के पास गए थे। डॉक्टर ने हरिसिंह को देखते ही तुरंत इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही हरिसिंह चक्कर खाकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डॉक्टर जाबिर अपना क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया।
परिजनों को सूचना मिलने पर वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरिसिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *