बदायूॅं जनमत। सामाजिक संगठन उसहैत क्लब उसहैत की ओर से आयुष्मान जन आरोग्य योजना के अंतर्गत दो दिवसीय निशुल्क कैंप का उद्घाटन किया गया। कैंप का उद्घाटन उसावां चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल सिद्धार्थ और संस्था के संयोजक सैय्यद शाहिद अली ने संयुक्त रूप से किया।
आयुष्मान कैंप का आयोजन कस्बा उसहैत के नखासा बाजार स्थित डॉक्टर समर अहमद की दुकानों में किया गया। पहले दिन 81 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। संस्था के संयोजक व पत्रकार सैय्यद शाहिद अली ने कहा कि कैंप दो दिवसीय है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसकी अवधि को बढ़ाया जा सकता है। कैंप में 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के समस्त नागरिकों तथा शेष पात्र लाभार्थियों (पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है) के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगें।
कैंप आयोजक आसिम अहमद ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभार्थी आधर कार्ड, राशन कार्ड, पीएम लेटर तथा आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नम्बर अवश्य साथ लायें। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक लगेगा। उसहैत व आसपास क्षेत्र के पात्र ग्रामीण कैंप में पहुंचकर निशुल्क अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं उसावां चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल सिद्धार्थ ने आयोजकों को बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी। कैंप में हन्नान मियां, शानु अल्वी, अजवपाल, जिया उद्दीन, फरमान मंसूरी, तैयब अंसारी आदि का विशेष सहयोग रहा।
कैंप में उपस्थित उसावां चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल सिद्धार्थ व उसहैत क्लब के पदाधिकारी : जनमत एक्सप्रेस।

