आगरा में पकड़ी नकली दवाओं की कंपनी; बदायूं तक चालू है फर्म, औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। जनपद आगरा में पकड़ी गईं नकली दवाओं के प्रकरण में औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने कार्रवाई करते हुए मैसर्स सौरभ मेडिकल स्टोर दहगवां थाना जरीफनगर पर पहुंच कर छापेमारी की। जनपद में आगरा प्रकरण से सम्बन्धित एक फर्म की सूचना मिलने पर औषधि निरीक्षक द्वारा उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए मण्डलीय टीम का गठन कराया, जिसमें मण्डलीय औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा को औषधि निरीक्षक के साथ सम्मलित किया गया। तदपश्चात जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के निर्देशानुसार सुरक्षा के दृष्टि से एक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सहसवान जितेन्द्र कुमार, एवं पुलिस बल के साथ मैसर्स सौरभ मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्यवाही की गई। मौके पर मौजूद फर्म स्वामिनी जूली वाष्र्णेय द्वारा थोक औषधि विक्रय लाईसेंस प्रस्तुत किया। औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल स्टोर पर पायी गई एलोपैथिक औषधि अलेग्रा 180, 120 mg में संदेह के आधार पर चार सर्वे सेम्पल एवं तीन विधिक सेम्पल लिये गये, शेष एलोपैथिक औषधि अलेग्रा 180, 120 को मौके पर ही सीज किया गया। जिसका मूल्य 4139.90 रूपये है। साथ ही औषधि निरीक्षक ने यह भी बताया की रिपोर्ट प्राप्ति उपरान्त शेष विधिक कार्यवाही की जायेगी।

दहगवां के मेडिकल स्टोर पर छापा मारते औषधि निरीक्षक : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *