राजकीय महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। राजकीय महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ, हेल्थ क्लब एवं रेंजर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. वंदना ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में संविधान की भूमिका, नागरिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर होपयूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ कृष्णा सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने संविधान दिवस पर संविधान की एक प्रति महाविद्यालय को भेंट की।
संविधान दिवस समारोह के पश्चात होप यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन एवं जिला चिकित्सालय के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें छात्राओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सीय टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की दवाइयों को नि:शुल्क वितरण किया गया। छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में जिला चिकित्सालय से आई चिकित्सकीय टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. श्रेया अग्रवाल (चिकित्सा अधिकारी), उदय प्रताप (फार्मासिस्ट), कु खुशबू परवीन (स्टाफ नर्स), सुनील (लैब टेक्नीशियन), अनीता तोमर, कुमारी हीरा रजा और कु. खुशबू (एएनएम) शामिल रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संविधान दिवस एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का यह संयुक्त आयोजन सफल और प्रभावी रहा। मंच संचालन रेंजर्स अधिकारी कु. सरिता गौतम ने किया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ भावना सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *