बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस बी और सी का उपचार शुरू, प्राचार्य ने किया शुभारंभ

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी उपचार केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह केन्द्र जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे हेपेटाइटिस बी एवं सी के रोगियों को समयबद्ध जांच, निःशुल्क उपचार, परामर्श तथा नियमित फॉलो-अप की समग्र सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी।
वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या है। इस केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य रोग की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार एवं जागरूकता के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम करना है। यह पहल संस्थान की समाज के प्रति प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को दर्शाती है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने समस्त मेडिसिन विभाग, संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रशासनिक टीम के सहयोग की सराहना की। विशेष रूप से डॉ. नितेश पति तिवारी, नोडल अधिकारी, के कुशल समन्वय, सतत प्रयास एवं समर्पण को सराहा गया। जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका से इस केन्द्र की स्थापना साकार हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *