मदरसा फैजाने रजा-ए-मुस्तफा में अजमते कुरआन कॉन्फ्रेंस, हाफिज बने बच्चों की हुई दस्तारबंदी

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली स्थित मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा में मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना मो. इफ्तखार अशरफी की सरपरस्ती में अजमते कुरआन कॉन्फ्रेंस व जलसा ए दस्तार बन्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मदरसे से कुरान हिफ्ज़ कर चुके मो. साहिल पुत्र असरार अहमद, मुशर्रफ हुसैन पुत्र रुस्तम खां एवं मो. सुब्हान पुत्र शकील सैफी हाफिज ए कुरान को मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना मो. इफ्तखार अशरफी, जलसे के मुख्य अतिथि मुफ्ती नाजिम एहसानी मुरादाबाद, कारी जमशेद आलम अशरफी मुरादाबाद, मौलाना अकरम रजा नूरी, शायर ए इस्लाम कारी जुनैद जामी झारखंड आदि धर्मगुरुओं द्वारा पगड़ी बांधकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जलसे की शुरुआत कारी अफलाक रज़ा उबैसी ने तिलावते कुरआन से की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुफ्ती नाजिम एहसानी मुरादाबाद ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ ही दुनियावी तालीम भी हासिल करानी चाहिए। उन्होंने कहा की इल्म वह दौलत है जो बांटने से और ज्यादा बढ़ती है। यह हमारे लिए अल्लाह का इनाम है। कारी जमशेद आलम अशरफी ने कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत तालीम को आम किए जाने की है। हर बच्चे को तालीम एवं तहजीब के जेवर से सजाया जाए। मौलाना अकरम रजा नूरी ने कहा कि आज के समय में हमें आला तालीम की सबसे ज्यादा जरूरत है। जब हमारे बच्चे पढ़ेंगे और उच्च शिक्षा हासिल करेंगे तभी हमारे वजूद को दुनिया पहचानेगी। अंत में उलेमाओं ने मुल्क में अमनों अमान एवं भाईचारा सौहार्द कायम रहने की दुआ की। जलसे की निजामत मौलाना आदिल रजा ने की।
इस दौरान कारी अफलाक रजा उबैसी, कारी शादाब रजा उवैसी, मौलाना बिलाल, हाफिज मजहर खान, हाफिज मुक्तादिर अहमद, हाफिज अली अशरफी, हाफिज नदीम, हाफिज शरीफ जामी, मौलाना मुहीतउद्दीन, मौलाना नईम अहमद, मौलाना मो. उमर, मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज अब्दुल हक, कारी अब्दुल गफ्फार मदररिस मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा ने भी जलसे को खिताब किया। जलसे में मुस्तफा कमेटी के सदर इरशाद खां, शफी मो. मो. अफसर, इसहाक सैफी, चांद मंसूरी, अमीर अहमद, शब्बीर हुसैन, मो. आरिफ, मो. मुबीन, अयाज रिजवान आदि मौजूद रहे।आईएम खान की रिपोर्ट : जनमत एक्सप्रेस। 99976667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *