सहसवान में डेयरी से भैंस चोरी; CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस से कार्रवाई की मांग

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी निवासी रिजवान पुत्र मुसर्रफ की डेयरी से अज्ञात चोर भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिजवान की डाक बंगला क्षेत्र में भैंसों की डेयरी है, जहां वह पशुपालन का कार्य करते हैं। बीती रात करीब एक बजे अज्ञात तीन चोर डेयरी में घुस आए और वहां बंधी भैंस को चोरी कर ले गए। घटना के समय डेयरी में तीन भैंस और एक पड़वा बंधा हुआ था।
पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह डेयरी पहुंचने पर हुई। उन्होंने बताया कि डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी चोरी की घटना कैद हो गई है, जिसमें चोर भैंस को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरी गई भैंस को पीड़ित ने हाल ही में करीब एक लाख 10 हजार रुपये में खरीदा था। पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुई भैंस की बरामदगी करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *