बदायूॅं जनमत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 ओ0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना उझानी पुलिस द्वारा उझानी रोड़ बाईपास के पास मक्के के खेत में हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर घटना का सफल अनावरण किया गया है।
ज्ञात हो कि 24 जून 2023 को थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत बाईपास पर मक्के के खेत में एक 08 वर्षीय बच्चे का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। जिसकी पहचान स्थानीय लोगों द्वारा आहिल पुत्र सरवर कुरैशी निवासी कांशीराम कालोनी कस्बा उझानी के रुप में हुई थी। जो दिनांक 23/06/2023 को सायं से ही गायब था। जिसके बाद से क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना उझानी पुलिस की दो अलग -अलग टीम बनाकर घटना का अविलम्ब खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में इलैक्ट्रानिक साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज एवं धरातलीय सूचनाओं के आधार पर महत्त्वपुर्ण सफलता प्राप्त करते हुए आज एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया है। चौकाने वाली बात यह है कि आरोपी मृतक आहिल का सगा मामा है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मैं अपने बहनोई सरवर मियां के साथ लगभग 15 वर्षों से रहता हूं तथा मंडी में पल्लेदारी का काम करता हूं अभी तक मेरी शादी नहीं हुई है। दिनांक 23/06/2023 को मेरा भान्जा आहिल पडोस में काशीराम कालोनी में बिरयानी खाने गया था उसके पीछे पीछे टहलते हुए मैं भी पहुंच गया। बिरयानी खाने के बाद मैं वहां से उसे चिप्स कुरकुरे दिलवाने के बहाने लेकर एक परचून की दुकान पर ले गया फिर आहिल को 05-05 रुपये के चिप्स कुरकुरे दिलवाये तथा उसे सड़क पार मक्के के खेत में साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया किन्तु असफल रहा। जिस पर वह दर्द से जोर जोर से रोने व चिल्लाने लगा और अब्बा के पास जाने के लिए कहने लगा, जिस कारण मैं भयभीत हो गया तथा मैंने उसकी नेकर से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। दुष्कर्म के प्रयास के दौरान वीर्यस्खलित होने पर जिस रुमाल से मैने साफ किया था उसको मैंने राजनगर गेट के पास अर्धनिर्मित मकान में छिपा दिया था। उसके बाद घर पर जाकर बहन व बहनोई के साथ अपने भांजे आहिल को ढूंढने का बहाना करता रहा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
लल्ला उर्फ समीर पुत्र अजीज कुरैशी निवासी मोहल्ला बहादुरगंज मानकपुर रोड कस्बा उझानी जनपद बदायूं।
बरामदगी मे सम्मिलित टीम –
1. उ0नि0 धर्वेन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी, 2. हे0कां0 सचिन कुमार झा, 3. हे0कां0 विपिन कुमार, 4. हे0कां0 शराफत हुसैन, 5. हे0कां0 मुकेश कुमार, 6. हे0कां0 लोकेन्द्र कुमार, 7. हे0कां0 सचिन कुमार, 8. कां0 मनीष कुमार, 9. कां0 भूपेन्द्र, 10. कां0 आजाद, 11. कां0 अरविन्द कसाना, 12. कां0 कुशकान्त।
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, 2. उ0नि0 विजय कुमार गुप्ता, 3. उ0नि0 मुकेश कुमार त्यागी, 4. हे0का0 अनुपम कुमार, 5. हे0का0 बलराम सिंह, 6. का0 अतेन्द्र कुमार, 7. का0 सतेन्द्र कुमार, 8. का0 नीशू अत्री थाना उझानी जनपद बदायूं।