बदायूॅं जनमत। सामाजिक संस्था उसहैत क्लब उसहैत द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत दो दिवसीय निशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन उसावां चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल सिद्धार्थ और संस्था के संयोजक व पत्रकार सैय्यद शाहिद अली ने संयुक्त रूप से किया। वहीं दूसरे दिन कैंप का समापन उसहैत इंचार्ज एसआई हरी ओम सिरोही ने आखिरी पात्र लाभार्थी को कार्ड देकर किया।
दो दिवसीय कैंप का आयोजन उसहैत नखासा बाजार स्थित डॉक्टर समर अहमद की दुकानों में किया गया। कैंप के आयोजक आसिम अहमद ने बताया कि कैंप के पहले दिन 81 पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए। वहीं दूसरे दिन 123 लाभार्थियों के कार्ड बने हैं। उन्होंने बताया कि दोनों दिन में कुल 204 पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं।
उसहैत क्लब उसहैत के संयोजक व पत्रकार सैय्यद शाहिद अली ने बताया कि 70 साल या उससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों के बड़ी संख्या में और इसके अलावा सूची के शेष बचे पात्र लाभार्थियों के भी कार्ड बने हैं। उन्होंने बताया कि जो भी पात्र लाभार्थी अभी भी कार्ड बनवाने से रह गये हैं, उनके लिए सोमवार को एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन कराया जाएगा।
उसहैत कस्बा इंचार्ज एसआई हरी ओम सिरोही ने कहा कि उसहैत क्लब उसहैत के पदाधिकारी वाकई बधाई के पात्र हैं। जो सर्दी के मौसम में समाज सेवा से जुड़कर इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। इस दौरान डॉ समर अहमद, हन्नान मियां, शानू अल्वी, फरमान मंसूरी, अजब पाल आदि का विशेष सहयोग रहा।


