उसावां CHC पर स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम; विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन, महिलाओं को दी जानकारी

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां पर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह एवं उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के द्वारा फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ राहुल सिद्धार्थ के साथ डॉक्टर पीयूष कुमार गौतम विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पूजा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चक्रेश गुप्ता, दांत रोग विशेषज्ञ डॉ कार्तिकेय, बाल रोग विशेषज्ञ साथ उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य संबंधी उच्च स्तरीय परामर्श, जांच, दवाइयां, टीकाकरण इत्यादि सुविधाएं प्रदान की गईं। शिविर “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *